Wednesday 17 August 2016

मतदाताओं को लोकतंत्र में योगदान के लिए किया गया प्रेरित

अलीगढ़:अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय गल्र्स स्कूल में मतदाताओं को लोकतंत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से छात्राओं के लिए निबन्ध, पोस्टर, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूक स्लोगन और पोस्टर बनाए गए।

इसमे ंविभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने भाग लिया व मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रंग-बिरंगे पोस्टर बनाए। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाताओं को लोकतंत्र की मज़बूती के लिए मतदान जरूर करने के बारे में जागरूक किया गया। इन प्रतियोगिताओं को आयोजित कराने का मुख्य उद्देश्य जागरूकता का संदेश देना था।
यह कार्यक्रम एएमयू गल्र्स स्कूल की प्रधानाचार्या आमना मलिक के मार्गदर्शन मे ंसम्पन्न हुआ। स्कूल की अध्यापिका अरशी जफर (सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी) जेबा नवाज,  सबीहा खातून,  तिलत आरा, नुजहत, जावेद आलम, साजदा आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment