अलीगढ़: नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में अलीगढ़ नगर निगम के लिए “ नोटा ” बटन पर मतदान करने के तुरंत बाद राष्ट्रीय सवर्ण दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चमन शर्मा ने पार्टी मीडिया प्रभारी व पार्टी सदस्यता से अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ आर.सी. गुप्ता को मेल कर दिया।
चमन शर्मा ने बताया कि “ भाजपा व कांग्रेस से जुड़ने की पेशकश आई हुई है, लेकिन किसी भी पार्टी में न जाकर, अगले माह दिसम्बर में नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की जायेगी। नई पार्टी छात्र, किसान, व्यापारी वर्ग के साथ आम जनता की पार्टी होगी। ” उन्होंने बताया कि “ आगामी लोकसभा चुनाव तक संगठनात्क ढांचा तैयार कर लिया जायेगा। आगामी चुनाव में केवल आम जनता से ही होगा पार्टी प्रत्याशी। ” ज्ञातव्य है कि चमन शर्मा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरूआत की। पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष स्व. नरेश शर्मा की कार्यकारिणी में रहे। राष्ट्रीय सवर्ण दल में सवर्ण छात्र संघ का निर्माण किया व विगत विधानसभा चुनाव में अतरौली से पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा।

No comments:
Post a Comment